
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी के द्वारा प्रदेश भर में चलाई जा रही विचार गोष्ठी के तहत सोमवार को हरदोई स्थिति गांधी भवन के सभागार कक्ष में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र ने आगामी विधानसभा चुनावों में ब्राम्हण समाज व दलित वर्ग की एकता से बसपा की सरकार बनाने का दावा किया।
सोमवार अपराह्न जैसे ही राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र का काफिला जनपद की सीमा में दाखिल हुआ पूर्व विधान परिषद सदस्य व लखनऊ मण्डल के मुख्य प्रभारी डा. रामकुमार कुरील ने हजारों समर्थकों के साथ स्वागत किया। गांधी भवन के सभागार में सतीश चन्द्र मिश्र के दाखिल होते ही ब्राह्मणों द्वारा शंख ध्वनि के मध्य वेदोमन्त्रोचार से स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने पहले तो सभी का आभार जताया फिर अपने तरकश के तीरों से मौजूदा सरकार पर जमकर प्रहार किया व पूर्व में बसपा सरकार की उपलब्धियां ब्राम्हण वर्ग हित में किए कार्यों को गिनाया। बसपा के पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता नकुल दुबे ने आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत का भरोसा दिलाया बसपा के जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी ने आगंतुकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
