लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

युवती से की छेड़छाड़,मुकदमा दर्ज



सत्यबन्धु भारत

पिहानी,हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने गन्ने के खेत मे शौंच गई युवती को अकेला पाकर उसके साथ ज़बरदस्ती छेड़छाड़ की। पिहानी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रैला खेड़ा गांव निवासी आरोपी प्रमोद के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री खेत में शौच के लिए गई थी तभी वहां पर पहले से ही मौजूद प्रमोद ने गलत नियत से उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर उसे मारा-पीटा और जानमाल की धमकी देते हुए भाग गया। थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि मामले में पीड़िता के पिता के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।