
सत्यबन्धु भारत । मुनीश कुमार
बेहटागोकुल,हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पत्नी से नाराज पति ने अपने 1 साल के बेटे की हत्या कर शव रजबहे में फेंक दिया था। पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दौलतपुर मजरा असगरपुर निवासी अमर सिंह पुत्र हरिहर ने अपने 1 वर्षीय पुत्र आंशिक को घर से ले जाकर सिकंदरपुर गांव के रजबहे में हत्या कर शव फेंक दिया था।
वही पत्नी की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पत्नी बबली ने बताया था की उसका पति अमर सिंह 6 अगस्त को उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके 1 साल के बेटे आंशिक को लेकर घर से निकल गया था। मंगलवार को पति वापस आ गया लेकिन बेटे को वापस नहीं लाया जब पत्नी ने पूछताछ की तो अमर सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने 7 अगस्त को उसने बेटे को सिकंदरपुर गांव के पास रजबहे में हत्या कर शव फेंक दिया था। वही प्रभारी निरीक्षक राजेश राय ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने बुधवार को युवक को जेल भेज दिया।
