लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

सण्डीला, हरदोई। सण्डीला थानाक्षेत्र के भुड़कुल मजरा रसूलपुर गांव में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पति की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर पत्नी और उसके प्रेमी के बिरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया बहीं आरोपी प्रेमी की तलाश में जुट गई है।

विपिन कुमार(25) निवासी ग्राम भुड़कुल मजरा रसूलपुर थाना सण्डीला की शादी कुछ बर्ष पूर्व गुड़िया नामक युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ बर्ष बाद से ही मृतक की पत्नी गुड़िया व उसका प्रेमी छोटू अक्सर मिलता था जिसका बिपिन विरोध करता था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात बिपिन कुमार खाना खाने के बाद कमरे में पत्नी के साथ सोया हुआ था। रात्रि में ही मृतक की पत्नी गुड़िया व उसके प्रेमी छोटू ने बिपिन का गला दबा दिया, जिससे बिपिन की मौत हो गई। 

सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पहुंची सण्डीला पुलिस एएसपी पूर्वी, फील्डयूनिट ने मौके पर पहुंचकर घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। 

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बहीं महिला का प्रेमी छोटू फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला व उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूंछतांछ में महिला ने जुर्म स्वीकार किया। आगे आवश्यक बिधिक कार्यवाही तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।