परेशान मां बेटी का सहारा बने पिहानी कोतवाल महेश चंद्र

सत्यबन्धु भारत । मुनीश कुमार
पिहानी, हरदोई।अपराधियों में भय
पैदा करने वाली पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी है। जिसे शायद ही आपने देखा होगा। वहीं पिहानी पुलिस के सेनापति महेश चंद्र ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
पुलिस का नाम जुबान पर आते ही तमाम तरह की नकारात्मक छवि उभरकर आपके सामने आती होगी। दरअसल, अपराधियों में भय पैदा करने वाली पिहानी पुलिस के इंस्पेक्टर महेश चंद ने
इंसानियत की मिसाल पेश की है। हरदोई- पिहानी मार्ग से गुजर रही बूढा गांव निवासी महिला परमिला व उसकी पुत्री भारती को देख उन्हें अपनी गाडी से कोतवाली ले आए। महिला की परमिला के गरीबी के देखते हुए साड़ी ,बेटी भारती के लिए सलवार सूट, चप्पल व नगदी देकर मदद की। इस पुलिस अफसर के द्वारा पेश की गई मानवता की इस मिसाल की हर कोई तारीफ कर रहा है।
पिहानी कोतवाल महेश चंद्र ने कई असहाय व बेसहारा लोगों को आर्थिक रुप से सहयोग किया है।
कुछ माह पूर्व मोहल्ला मीर सराय में आपसी झगड़े में एक लड़की की आंख में चोट लग गई थी जिसके इलाज के लिए ₹40000 तक देकर लड़की के लिए सहारा बने थे। लड़की की मां आज भी कोतवाल को दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रही है।
लेहना, मझिया, पुरवा हफीजुद्दीन ,जरेली समेत कई गांव में गंभीर बीमारी ,दुर्घटना में घायल व त्योहारों पर गरीबो को मिठाई कपड़े देकर दुख और सुख में शामिल होते हैं।
