समिति को वृद्धाश्रम खोलने के लिए जमीन तथा विधायक निधि से उपलब्ध कराई जाएगी सहायता राशि

सत्यबन्धु भारत
हरदोई। जय भोले समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू से एक औपचारिक मुलाकात की तथा समिति द्वारा किये जाने वाले सेवा कार्यों से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने समिति द्वारा किये जाने वाले सेवा कार्यों की खुले हृदय से तारीफ की और समिति के प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने धन्यवाद भी प्रस्तुत किया। बर्षो से चली आ रही समस्या रामगंगा का पुल स्वीकृति के लिये धन्यवाद दिया। साथ ही विधयाक जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह समिति को अपनी विधानसभा सवायजपुर क्षेत्र में वृद्धाश्रम खोलने के लिए जमीन उपलब्ध कराएंगे तथा अपनी विधायक निधि से हर सँभव सहायता राशि भी उपलब्ध कराएँगे। विधायक ने मजबूर व परेशान लोगों के सेवा कार्य को ईश्वरीय बताया और कहा कि हम लोग मंदिर जाकर इंसान के द्वारा बनाई गई मूर्तियों की पूजा तो कर लेते हैं लेकिन भगवान द्वारा बनाई गई मूर्तियों की सेवा न करके उन्हें तिरस्कृत करते हैं सही मायनों में दीं दुःखियों की सेवा करना ही सच्ची पूजा है। गौरतलब है कि भोले सेवा समिति वृक्षारोपण के साथ साथ प्रमुख रूप से वृद्धजनों के हितार्थ सेवा कार्य करने के लिए क्षेत्र में एक अलग पहचान कायम किये हुए है। विधायक से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से मौजूद रहे।
