लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

साँड़ के हमले से वृद्ध की मौत



सत्यबन्धु भारत।मुनीश कुमार

पिहानी,हरदोई। शुक्रवार की सुबह मंदिर पूजा करने जा रहे व्यवसायी हरद्वारी लाल रस्तोगी की साँड़ के हमला कर देने के कारण रविवार को मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है।जानकारी के अनुसार हरद्वारी लाल रस्तोगी उम्र करीब 90 वर्ष शुक्रवार कि सुबह मोहल्ला मिश्राना के महेश्वर नाथ मंदिर पर पूजा करने गए थे।वहीं  एक आवारा साँड़ ने उन पर हमला कर दिया  था,उन्हें चिंताजनक हालत में हरदोई में भर्ती कराया गया था।  रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे हँसता खेलता परिवार छोड़ गए। परिजनों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। जिससे क्षेत्र में गौशाला होते हुए भी आवारा जानवर इधर उधर घूमते रहते है। जिस कारण आये दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है। लोगों का कहना था कि काफी समय से बन रही गोशाला अभी तक न बन पाने के कारण आवारा सांड छुट्टा घूम रहे हैं। यह सांड हमलावर होकर लोगो को घायल कर रहें हैं।