
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
सवायजपुर,बिलग्राम,हरदोई। आबकारी आयुक्त के आदेश पर हरदोई डीएम व एसपी के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज थाना हरपालपुर के ग्राम मिरकापुर, अचनकापुर, थाना लोनार के ग्राम दुलारपुर, थाना माधौगंज के ग्राम दौलतयारपुर में आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान तलाशी में लगभग 110 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 1800 किलोग्राम लहन तथा 5 भट्टी बरामद हुई। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कुल 5 अभियोग दर्ज किए गए। टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेन्द्र प्रताप सिंह मय स्टाफ तथा पुलिस टीम में थाना हरपालपुर, लोनार व थाना माधौगंज की पुलिस टीम मौजूद रही।
