लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अवैध कच्ची शराब पर आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त दबिश



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। हरदोई डीएम व एसपी के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान में आज थाना हरियावा के ग्राम मोरवा व कोतवाली शहर के ग्राम सधयी बेहटा ,थाना सुरसा के ग्राम केहर मऊ तथा छोली बरिया मजरा सीधुआमऊ में आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान तलाशी में लगभग 40 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 200 किलोग्राम लहन तथा एक भट्टी बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत 3 अभियोग दर्ज किए गए । आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक राम अवध सरोज हेड, कांस्टेबल उपेंद्र सिंह, जमालुद्दीन खान ,शिवसागर कांस्टेबल चंद्र मोहन सिंह तथा थाना हरियावा, थाना कोतवाली शहर, थाना सुरसा पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।