सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित सराय मोड़ से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकली सोने के आभूषण तथा नगदी बरामद की है । पकड़ा गया युवक आईसीआईसीआई बैंक की स्थानीय शाखा से ठगी करने के फिराक में था ।
कोतवाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की नगर के हरदोई उन्नाव रोड स्थित आईसीआईसी बैंक के निकट खड़ा युवक नकली सोने के जेवर के बदले बैंक से गोल्ड लोन लेने की योजना बना रहा है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच कर उसके कब्जे से 12 अदद पीली धातु की चूड़ियां , एक जोड़ी पीली धातु की झुमकी , आठ हजार की नगदी एवं मोबाइल बरामद किया है । पूछताछ में युवक ने अपना नाम वसीम मोहम्मद पुत्र पीर मोहम्मद निवासी ग्राम पोटरिहा थाना अचलगंज बताया है । आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया है । वही नागरिकों की माने तो गत 17 अगस्त को एक युवक नकली सोने के गहने लेकर आईसीआईसीआई बैंक की स्थानीय शाखा पहुंचा था । युवक ने बैंक मैनेजर से सोने के जेवर के बदले गोल्ड लोन की बात की। जेवर देख बैंक मैनेजर को शक हुआ । जेवर चेक करने के लिए मैनेजर ने सुनार को बुलाया । सुनार द्वारा जेवर चेक करने पर नकली निकला । मैनेजर ने पुलिस को फोन किया । मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया ।
