सत्यबन्धु भारत
हरदोई। पवित्र सावन माह के चलते शाहजहांपुर रोड पर कुबोटा ट्रैक्टर शोरूम के सामने भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमे लोगों ने बढ़चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।
गुरूवार को हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर कौढ़ा गांव निवासी व कुबोटा ट्रैक्टर शोरूम मालिक व आबकारी ठेकेदार रामसेवक गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता व धर्मवीर गुप्ता के द्वारा श्री शिव मन्दिर में सावन माह के चलते भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, इसके बाद हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर चौपाल सागर के निकट स्थित कुबोटा ट्रैक्टर शोरूम के सामने भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसके चलते श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया, कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भगवान के जयकारों से शिवमय नज़र आया, इस दौरान शिव मन्दिर में शिवपुराण व शिवगीतों की धूम रही। इससे पहले धर्मवीर गुप्ता के साथ उनके अन्य दोनों भाइयों रामसेवकगुप्ता व शिव कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर रामसेवक गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, नीतेश गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, राजिन्दर सिंह व दीप्त वर्ण सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
