
सत्यबन्धु भारत। अंकित वर्मा
कछौना,हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बालामऊ गाँव के अभिषेक (18 वर्ष) पुत्र छत्रपाल की गाँव के बाहर कानपुर रेल रूट पर हाईटेंशन बिज़ली तारों के सम्पर्क में आने से दुःखद मौत हो गयी।
सुबह-सुबहु रोज़ाना कि तरह कुछ लड़के शारीरिक व्यायाम व दौड़ के लिये गाँव के बाहर गये थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच अभिषेक इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़ गया और वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह 25000 वोल्टेज की विद्युतधारा की चपेट में आ गया और देखते ही देखते जलने लगा। कुछ ही देर में युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गयी।
