लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सफाई कर्मियों की शिथिलता के चलते गाँव की गलियों में लगा कूड़े का अम्बार



सत्यबन्धु भारत। जोतेश अवस्थी

टड़ियावां,हरदोई। केंद्र व प्रदेश सरकार भले ही स्वच्छता अभियान को लेकर सजग हो और शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गाँव गाँव सफाई कर्मियों की नियुक्ति करके भारत को स्वच्छ बनाने का हर सम्भव प्रयास कर रही हैं। इसके बावजूद भी सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की खाऊ कमाऊ नीति के चलते स्वच्छता कर्मी तैनाती ग्राम पंचायत में न जाकर ब्लाक परिसर में बैठकर ड्यूटी निभाते हैं। जानकारी के मुताबिक टड़ियावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुरसंडा में कहने को तो दो सफाई कर्मी तैनात हैं। लेकिन ग्राम पंचायत में देखने को तक नही आते हैं, गाँव गुरसंडा के कई ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से की ऑनलाइन शिकायत में बताया कि उनके गाँव मे सफाई कर्मी बीते दो माह से गाँव देखने तक नही आये हैं।जिससे गाँव की गलियों सहित नालियों में भारी मात्रा में कीचड़ व कूड़ा करकट भर गया है। जगह जगह घास जम गयी हैं। नालियां भरी होने से बरसात का पानी सड़कों पर भर जाता है।उपरोक्त समस्या को लेकर ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत सफाई कर्मी तैनात हैं, लेकिन वह आते नही है, ग्रामीणों ने इसको लेकर ब्लॉक अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन इसके बाबजूद गांव में साफ-सफाई नही होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।