
सत्यबन्धु भारत।हर्षित मिश्रा
जरूरत पड़ने पर कई बार गरीबों की मदद कर चुके शहर के एक हेड कांस्टेबल ने एक फ़िर मानवता की मिसाल पेश की है। शहर मे कमिश्नरी लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन की छवि मे काफी बदलाव देखने को मिला है। हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के शुतर ख़ाना चौकी मे तैनात हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव को जरूरतमंदों की मदद करने के लिए पहचाना जाने लगा है। कई मौको पर उन्हें असहायों की मदद करते देखा गया है। कुछ दिन पहले उन्होंने घंटाघर चौराहे पर बेजुबान जानवर घोड़े की बचाई थी हालिया दिन मे भी एक ऐसा ही मामला देखने क़ो मिला। घंटाघर चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला जिसमें नगर निगम क़े अधिकारी क़े साथ हरबंश मोहाल पुलिस फ़ोर्स भी थी जैसे ही अतिक्रमण दस्ता गेट नम्बर-दो क़े पास पहुंचा, हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव की नजर जमीन पर पड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति पर पड़ी जो कि गर्मी के कारण गश ख़ाकर गिर पड़े, सुधीर कुमार की नजर बुजुर्ग व्यक्ति पर पड़ी तो आनन-फानन मे उन्होंने उस बुजुर्ग क़ो धूप से उठा कर पेड़ की छाव क़े नीचे बैठाया और पानी पिलाया । जानकारी हुई कि बुजुर्ग व्यक्ति कही जाने क़े लिए स्टेशन जा रहें थे तभी अचानक से गेट नम्बर-दो के पास गिर पड़े जिसके बाद हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार ने उन्हें सम्भाला । कोरोना काल से ही सुधीर कुमार यादव लगातार अपने नेक कार्यो के चलते समाजसेवी के तौर पर एक अलग छाप छोड़ चुके हैं।
