लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पुलिसकर्मियों को वृक्ष देकर किया गया सम्मानित



सत्यबन्धु भारत

लोनार,हरदोई। जय भोले सेवा समिति के द्वारा  वृक्षारोपण गंगा अभियान की टीम अध्यक्षता करते हुए समिति जिला महामंत्री राम जी शर्मा जी ने कहा की अपना परिवार छोड़कर हम सबके परिवारों की सुरक्षा में समर्पित पुलिस कर्मियों को  वृक्ष व तिरंगा देकर किया सम्मानित व वृक्षारोपण किया गया। समिति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिव्यता कुशवाहा ने  बताया की समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार निर्देशानुसार राम जी शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया रमेश वर्मा ने कहा की पूरे प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए आज लोनार कोतवाली जय भोले सेवा समिति द्वारा वृक्षारोपण गंगा अभियान के तहत फलदार,छायादार, तुलसी आदि ग्यारहा पौधेरोपित किये गए। साथ ही आप सब से अपील अधिक से अधिक पौधे रोपित करे ।वृक्षारोपण कीजिये, जलवायु को बचाइए । जिला उपाध्यक्ष सोनी दिवाकर  ने कहा कि समिति द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे वृक्षारोपण गंगा अभियान के तहत समिति द्वारा 2 लाख पौधेरोपण करने का संकल्प को हम सब मिलकर जल्द ही पूरा करेंगे  ।जिसके तहत समिति द्वारा लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है ।अगर जीवन को सुरक्षित रखना है तो पर्यावरण को  सुरक्षित एवं पौधरोपण कर सुन्दर बनाना होगा ।इसलिये आइये आप सब भी पौधे लगाकर  अभियान से जुड़े । थाने के सभी सम्मानित अधिकारियों ने पेड़ लगाते हुए  कहा कि समिति द्वारा पूरे प्रदेश में घूम घूम कर किया जा रहा पौधरोपण  बहुत सराहनीय है । विवेक शर्मा जी ने कहा कि समिति द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है । हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए ।मौकेविवेक शर्मा पत्रकार, दिलीप दिवाकर पत्रकार, सोनी दिवाकर जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष रेखा कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिव्यता कुशवाहा, राम जी शर्मा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं जिला महामंत्री उनके साथ में जय भोले सेवा समिति की टीम एवं कोतवाली लोनार का पुलिस बल मौजूद रहा