लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

स्टॉक मार्केट घोटाले का मास्टरमाइंड हर्षद मेहता का करीबी करोड़ों के ड्रग मामले में गिरफ्तार



सत्यबन्धु भारत 

स्टॉक मार्केट स्कैम के मास्टरमाइंड हर्षद मेहता का करीबी को महाराष्ट्र ATS ने करोड़ों के ड्रग कार्टल मामलें में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहचान छुपा कर दिल्ली के एक घर मे छिपा था। महाराष्ट्र ATS ने दिल्ली से ड्रग कार्टल के एक बड़े माफिया निरंजन शाह को गिरफ्तार किया है। 

मुम्बई समेत देश के कई राज्यों की पुलिस इसको ढूंढ रही थी। निरंजन शाह 1990 के दशक के सबसे चर्चित  हर्षद मेहता स्टॉक मार्केट स्कैम) का करीबी एसोसिएट रहा चुका है। एजेंसी से बचने के लिए इसने दिल्ली में एक किराये पर घर लिया था। 

महाराष्ट्र ATS ने कुछ समय पहले एक शख्स को करोड़ो रुपये के ड्रग के साथ गिरफ्तार किया था जिसका लिंक निरंजन से सामने आया था। देश के कई राज्यों की पुलिस व एजेंसी को इसकी तलाश थी। महाराष्ट्र ATS ने सोहेल यूसुफ मेमन के पास से 5.65 किलो MD ड्रग बरामद किया था। 

जिसका तार निरंजन से जांच में सामने आया था। इस MD ड्रग की कीमत 2.53 करोड़ थी। यह ड्रग निरंजन ने सप्लाई किये थे। निरंजन एक बड़ा ड्रग माफिया है। जिसके खिलाफ दिल्ली,  मुम्बई पुलिस , NCB ,DRI के अलग एजेंसी में मामला दर्ज है। निरंजन अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए कभी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक जैसे कई राज्यों में खुद को बचाते हुए भागा-भागा फिर रहा था। 

एजेंसी को चकमा देने के लिए निरंजन शाह अपना लुक, वेशभूषा बदल लेता था जिससे कि पुलिस इसको पहचान न सके। ATS ने आज इसे कोर्ट में पेश किया जहां इसे 25 अगस्त तक कस्टडी में भेज दिया गया है। महारष्ट्र ATS अब यह जांच करने में जुटी है कि आखिर इसका कितना बड़ा नेटवर्क है और कहां कहां यह ड्रग्स का कारोबार कर रहा था। 

डिस्क्लेमर : यह न्यूज़ न्यूज़ 24 न्यूज़ फीड से सीधा ली गयी है। इस न्यूज़ में सत्यबन्धु भारत टीम ने किसी प्रकार का एडिट नहीं किया है।  इस न्यूज़ से जुडी किसी प्रकार की जुम्मेदारी सत्यबन्धु भारत की नहीं होगी।