
सत्यबन्धु भारत। आनंद दुबे
अम्बेडकरनगर ।महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसान, मजदूर , नौजवान तथा महिलाओं के प्रति शोषणकारी नीतियों तथा लोकतंत्र विरोधी सरकार के विरुद्ध आज हम कांग्रेसजन अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिक दिन प्रदर्शन करते हुए यह संकल्प ले रहे हैं जब तक ये लोकतंत्र विरोधी सरकार सत्ता में रहेगी हम सरकार के अलोकतांत्रिक कार्यो का विरोध करते हुए सत्ता से बेदखल करने का कार्य करेंगे उक्त बाते उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव /जनपद प्रभारी अम्बेडकरनगर प्रदीप कोरी ने कही । उन्होंने कहा कि सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है पढ़े लिखे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं, बीजेपी सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई बहुत जादा बढ़ गई है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" ने कहा कि बीजेपी सरकार में किसान मजदूर सभी परेशान हैं उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है महिलाओं बेटियों के साथ बलात्कार हत्या जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार है सरकार इस पर ध्यान न देते हुए अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं, पेट्रोल डीजल की कीमतों से जनता परेशान है, सरकार मस्त आमजनता त्रस्त जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी, मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी ने कहा किसानों पर लगाये गए तीन काले कृषि कानूनों की मार, ,बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, पंचायत चुनाव में धांधली के कारण लोकतंत्र की हत्या और चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था और आक्सीजन की कमी के कारण कोरोना से हुई मौतों के खिलाफ जनरोष दर्ज कराया जाता रहेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष /प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज अगस्त क्रांति दिवस भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर सर्वप्रथम आजादी के नायकों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, भारत रत्न सरदार पटेल जी और डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।सर्वप्रथम भीटी में गोसाईगंज मार्ग से तहसील तक पदमार्च करते महगाई विरोधी नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से टांडा मार्ग होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा से तहसील होते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय तक किया गया। टांडा में तहसील तक पदमार्च किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रुप जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल, पूर्व प्रत्याशी अकबरपुर अमित जायसवाल, रवीश शुक्ला, गुलाम रसूल छोटू, पीसीसी सदस्य दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला, सुखीलाल वर्मा, अनंत बहादुर सिंह, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दूबे "अनूप", सेवा राम वर्मा, आशाराम यादव, आनंद अमृतराज वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष कटेहरी नंदकुमार गुप्ता "दद्दू", सत्येन्द्र पाण्डेय, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", कोषाध्यक्ष परमानंद शर्मा, महलीप्रसाद राजभर, जिला महासचिव मसरूर आलम "जैदी" जिला सचिव ज्ञानेन्द्र पाठक "नन्हे", शीतला प्रसाद श्रीवास्तव "सोनू", राजपत पटेल, राजित राम वर्मा, रेहाना बानो, शिमला भारती, गिरिजा देबी, फिरोज अहमद किछौछवी, इमरान गांधी, राम जी वर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, राजबहादुर मिश्र, मनजीत राजभर, रघुनाथ पटेल, मो जियाउद्दीन अंसारी, ब्लाक अध्यक्ष टांडा राम कृपाल धावक, नगर अध्यक्ष टांडा शहबाज़ अंसारी, रमेश चंद्रा, अफरोज आलम वेग, अनस आलम वेग, अमित कुमार यादव "संजय", राम नरेश पाल, अजय पासवान, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष भीटी शोभनाथ कन्नौजिया, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, राम चंद्र द्विवेदी, गुरु दयाल, राम जीत उपाध्याय, नरेंद्र पाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जैसराज गौतम युवा कांग्रेस अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष कृष्णकान्त दूबे, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी ,राजित राम वर्मा, अकील अहमद, कुलदीप उपाध्याय, जयंत मिश्र, राजनाथ दूबे, हारून मलिक, सेवा राम वर्मा, अंकुर पाण्डेय, आलोक सिंह, बब्बन सिंह, सर्वेश पाण्डेय, आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभायी।
