लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आवास लाभार्थियों ने जिलाधिकारी व मुख्यविकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन



सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

टोडरपुर,हरदोई। गुरुबार को टोडरपुर ब्लॉक की ग्रामपंचायत पारा थाना मंझिला जिला हरदोई के तमाम लाभार्थियों द्वारा जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को दिए हुए ज्ञापन में आवास की शिकायत की। जिसमे लाभार्थियों द्वारा बताया गया है कि ग्राम पारा में पक्षपात पूर्ण तरीके से पात्र और अपात्र का खेल जिम्मेदारों द्वारा किया गया है। जिन स्थिति में लोगो को पात्र किया गया है, और उसी स्थिति में लाभार्थियों को अपात्र भी कर दिया गया है।

आपको बता दें पक्षपात पूर्ण तरीकें से पात्र और अपात्र किये गए ग्रामीणों ने दिए गए ज्ञापन में आवासों की जांच कर उचित कार्यवाही की माग की है।ज्ञापन देते समय कृष्णादेवी पत्नी शोभाराम,रामपाल पुत्र रामसिंह,सालिकदास पुत्र हरिपाल,लक्ष्मी पत्नी अशोक,हामिद पुत्र साधु,शहादत पुत्र बाबू,खुसी पुत्र पुत्तू,सविता पत्नी अखिलेश,राजकुमार पुत्र श्रीकृष्ण,हंसराम पुत्र रामगोपाल,विनीता पत्नी ओमप्रकाश,रूबी पत्नी रामू आदि लोग मौजूद रहे।