लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बेटियों ने हमेशा घर, समाज तथा माता पिता का नाम रोशन किया है : श्री कांत कटियार



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। जनपद बीघापुर आज मंगलवार सीबीएससी बोर्ड रिजल्ट आउट होने पर बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार की पुत्री कु0 अनुष्का कटियार ने सीबीएससी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज जनपद हरदोई से उत्तीर्ण कर 95.3% अंक पाकर माता पिता का नाम रोशन किया। विधायक और उनकी पत्नी विभा कटियार तथा पुत्र अंशुल कटियार ने अनुष्का के अच्छे अंक लाने पर मिठाई खिलाकर उसकी सराहना की। वहीं बांगरमऊ कोतवाली में तैनात कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा की पुत्री कु0 रोमिला मुकुल ने हाईस्कूल की परीक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल लखनऊ से उत्तीर्ण कर 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्तकर माता-पिता का नाम रोशन किया है। नगर के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर विधायक श्रीकांत कटियार के घर पहुंचकर तथा कोतवाली प्रभारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वही बांगरमऊ के संत एलोशियस पब्लिक स्कूल आशय गुप्ता 95.2, निधि गुप्ता 93.8,पलक रस्तोगी व आयुष कुमार 93.4 प्रतिशत अंक पाकर हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

कु0 रोमिला मुकुल पुत्री बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा

कु0अनुष्का कटियार पुत्री बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार