लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बीआरसी टड़ियावां में बनेगी शहीद पंकज पांडे की स्मृति वाटिका एवं प्रेरणा स्थल



सत्यबन्धु भारत

टड़ियावां,हरदोई। ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी टड़ियावां में जनपद हरदोई के मोहल्ला महोलिया निवासी शहीद मेजर पंकज पांडे के नाम से शहीद स्मृति वाटिका एवं प्रेरणा स्थल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत चुनाव के दौरान काल कवलित हुए ब्लॉक के दो शिक्षकों की याद में प्रेरणा स्थल भी बनेगा। जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है।इसके साथ ही दिवंगत दोनों शिक्षकों के नाम से प्रेरणा स्थल बनेगा।दोनों का लोकार्पण भी जल्द किया जाएगा।उक्त जानकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ0 सत्यप्रकाश यादव ने देते हुए बताया कि शहीद मेजर पंकज पांडे के नाम से बीआरसी में एक वाटिका तैयार हो रही है।जिसमें कई किस्म के पौधे रोहित किए जाएंगे साथ ही वाटिका में शहीद पंकज पांडे का चित्र भी लगाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान दिवंगत हुए 2 शिक्षकों की याद में प्रेरणा स्थल भी बन रहा है। जिसमें शिक्षकों के चित्र लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्मृति वाटिका और प्रेरणा स्थल के निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है।निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोनों का लोकार्पण जल्द किया जाएगा। स्मृति वाटिका एवं प्रेरणा स्थल दोनों में लगभग 55 पौधे भी रोपित किए जाएंगे।और बीआरसी में बेटी वाटिका और झंडा वाटिका का निर्माण कार्य भी पूर्व में कराया जा चुका है।