लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एसडीएम व सीओ ने सुनी जनता की फरियाद

अपरिहार्य कारणों से शाहाबाद ब्लॉक सभागार में आयोजित तहसील दिवस नही पहुँचे डीएम व एसपी



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शनिवार को ब्लॉक शाहाबाद सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सौरभ दुबे व सीओ शाहाबाद सत्येंद्र सिंह ने बड़ी संख्या में आई जनशिकायतों को सुना। एसडीएम सौरभ दुबे ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनका यथासंभव निराकरण भी किया। शनिवार को ब्लॉक शाहाबाद सभागार आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपरिहार्य कारणों से जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार नही पहुंच सके। उनकी अनुपस्थिति में जन शिकायतों के निराकरण की बागडोर एसडीएम व सीओ शाहाबाद ने संभाली। कुछ जनशिकायतों का तत्काल मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ सौंपा गया कि गुणवत्तापरक व समयान्तर्गत निराकरण सुनिश्चित कराएं। समाधान दिवस में पेंशन,अवैध कब्जा, भूमिविवाद जैसी शिकायतें प्रमुख रही।