लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्रेम प्रसंग में परिजन बने बाधा, एक ही रस्सी पर लटके मिले प्रेमी-युगल



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

सांडी,हरदोई। सांडी कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव के बाहर बाग में पेड़ से प्रेमी युगल के शव फंदे से लटकने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रेमी युगल के पेड़ पर शव की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रेमी युगल के परिजन मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नबाबगंज मजरा पिंडारी निवासी सुनील यादव (18) पुत्र राकेश यादव और सांडी कोतवाली के ग्राम सैदपुर निवासी शिल्पी (19) पुत्री भैयालाल के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग अलग समुदाय के होने के कारण शादी नही हो सकती थी। दोनों के परिवार द्वारा इस प्रेम प्रसंग का विरोध किया जा रहा था। इसी चलते दोनों प्रेमी युगल ने सैदपुर गांव के बाहर बाग में एक ही दुपट्टे में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह दोनों के शव बाग में एक पेड़ पर एक ही दुपट्टे के फंदों से लटकते मिले। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने शव लटकते देख दोनों के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया किप्राथमिक जांच में यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों के शव एक ही दुपट्टे से लटकते पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कुछ साल से प्रेम-प्रसंग था। इसकी परिजनों और ग्रामीणों को भी जानकारी थी। उन्होंने बताया कि प्रेमी व प्रेमिका इंटर कॉलेज में दोनों एक साथ पढ़ते थे। जहां दोनों में प्रेम संबंध हो गए थे। साथ ही दोनों अलग-अलग गांव के निवासी हैं। वही दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।