सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र के ग्राम बरबटा नि0 आरोपित दयाराम पुत्र कालिका को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। गुरुबार सुबह उपनिरीक्षक रामबचन भारती व हमराही बलबंत,अरविंद व सचिन गस्त पर जा रहे थे। उसी समय आरोपी बरबटापुर रोड पर बैठा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर युवक के पास से 315 बोर अवैध तमंचा व दो अदद कारतूस मिले।
