दबिश में 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व बनाने के उपकरण बरामद,600 किलो लहन मौके पर कराया नष्ट,2 पर मुकदमा दर्ज

सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क। हरदोई डीएम व एसपी के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में हरदोई जनपद में चलाए जा रहे अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान में आज आबकारी व पुलिस की संयुक्त व आकस्मिक दबिश में आज थाना टडियावा के बेरिहाना मजरा सडीला व थाना हरियावा के ग्राम मोरवा में दबिश के दौरान तलाशी में लगभग 45 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 600 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया, कुल 2 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक राम अवध सरोज हेड कांस्टेबल शिवसागर, जमालुद्दीन खान कांस्टेबल चंद्रमोहन सिंह तथा टणियावा पुलिस, थाना हरियावा पुलिस टीम मौजूद रहे।
