
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। बाहुबली और बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को डर है कि जेल में उनकी हत्या हो सकती है. फर्जी एंबुलेंस मामले में सोमवार को बाराबंकी के एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर 4 में वर्चुअल पेशी हुई. सुनवाई के दौरान मुख्तार ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या के लिए पांच करोड़ की सुपारी दी गई है. कुछ बंदियों को यह लालच दिया गया है कि उसे मारने वाले को पैसे तो मिलेंगे ही साथ ही उसके ऊपर लगे सारे मुकदमे भी खत्म हो जाएंगे। मुख्तार फिलहाल बांदा की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद हैं।
