लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अन्न महोत्सव कार्यक्रम में मुफ्त राशन हुआ वितरण



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। बिछिया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आधी अधूरी तैयारियों के बीच कार्डधारकों को मुफ्त राशन वितरण का आयोजन किया गया।  क्षेत्र के 65 राशन की दुकानों में गुरुवार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत फ्री राशन कार्ड धारकों के सापेक्ष कम बैग मिलने से आधी अधूरी तैयारियों के बीच निपट गया। पडरीकला बाजार में पुरवा विधायक अनिल सिंह ने एक सैकड़ा कार्डधारकों को राशन बैग वितरित किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पडरीकला के निलंबित राशन की दुकान तिवारी खेड़ा से सम्बद्ध होने पर कोटेदार से कहा पडरीकला व उसके अन्य मजरों में राशन वितरण कराया जाए। जिससे कार्ड धारकों को चक्कर न लगाना पड़े। डीह,हुसैनगर, लालपुर,टीकरगाढी, इछौली,रूपऊ व मुलुकगडार में ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता ने निःशुल्क राशन बैग वितरित किये। इस दौरान दीपक त्रिवेदी, सीताराम शुक्ला,ध्रुव शुक्ला,अभिषेक त्रिवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पूर्ति निरीक्षक रवी कुमार ने बताया पहले चरण में निःशुल्क राशन बैग की उपलब्धता कम होने से पर्याप्त मात्रा में कोटेदारों को नही मिल पाए है अब आ गए हैं सभी कोटेदारों को बुलाकर दे दिया गया है।