सत्यबन्धु भारत। जोतेश अवस्थी
टड़ियावां,हरदोई। बुधवार को माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ उत्तर प्रदेश तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे तहसील सदर के अंतर्गत विकास खण्ड अहिरोरी के ग्राम टिकरा धिरजापुरवा स्थित सामुदायिक विकास केन्द्र में नायब तहसीलदार सुश्री सुरभी रॉय की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुश्री राय द्वारा नागरिको के कर्तव्य एवं गांव के विकास में उनका योगदान,योजनाओं आदि की जानकारी दी गई।नायब तहसीलदार सुरभी रॉय ने कहा कि देश के समुचित विकास के लिए ग्रामीण विकास को सरकार द्वारा उच्च प्राथमिकता दी जारही है।गांव के विकास के लिए कई लाभकारी योजनाए संचालित की जा रही है।जिसमे प्रधानमंत्री किसान जनधन योजना,फसल बीमा योजना,कोरोना में निशुल्क राशन वितरण जैसी विभिन्न योजनाएं है।जिनसे सीधे नागरिक लाभान्वित हो रहे है। लीगल एड क्लीनिक फ़रहान सागरी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व तहसील सदर में संचालित हो रही लीगल एड क्लीनिक से निःशुल्क विधिक सहायता दिलाये जाने की बात कही।11 सितंबर को जनपद न्यायालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की जानकारी दी। जागरूकता शिविर में परा विधिक स्वय सेवकों ने विषय वस्तु पर उपस्थित लोगों को जानकरी दी।इस मौके पर पीएलवी विवेक कुमार सिंह,फारूक अहमद,कौशल दीक्षित,विमलेश शर्मा, शिवम शुक्ला मौजूद रहे।ग्राम प्रधान श्री टीका राम ने विधिक जागरूकता शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता आयोजनों से जो ग्रामीणों के बीच में जाकर आयोजित किए जा रहे है इससे आने वाले समय मे जागरूकता अवश्य बढ़ेगी। सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
