लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नशे के आदी युवक की चारपाई में गर्दन फंस जाने से हुई मौत



सत्यबन्धु भारत

बेनीगंज/हरदोई। कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के जमुनिया निवासी एक युवक की चारपाई में गर्दन फंस जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कालीचरण 40 वर्ष नशे का लती था।जो पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।और अविवाहित था।अपने भाइयों के परिवार के ही साथ रहता था।भाइयों ने बताया कि नशे में वह आए दिन घर में वाद- विवाद किया करता था। गुरुवार की रात को उसने एक घुमंतू जानवर को बल्लम मार दिया था। रात को घर के बाहर पड़ी चारपाई पर सो गया।शुक्रवार की सुबह उसका चारपाई पर शव पड़ा मिला।शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया,उसकी गर्दन चारपाई के पैंतानें लगी हुई रस्सियों में फंसी थी। ग्रामीणों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी तरह से उसकी गर्दन चारपाई में फंस गई और नशे में होने के कारण वह नहीं निकल सका होगा। उसी से उसकी मौत हो गई।मौके पर सूचना पाकर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक राज करन शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।