लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

समाजवादी पार्टी की नीतियों और रीतियों में विश्वास जताते हुए आज एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।



 सत्यबंधु भारत आजम खान

अयोध्या।  10 अगस्त 2021 समाजवादी पार्टी की नीतियों और रीतियों में विश्वास जताते हुए आज एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने उन्हें यह आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी में उनका मान सम्मान बरकरार रहेगा। गुलाब बाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से जुट गई है अगली विधानसभा समाजवादी पार्टी के नाम होगी। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि लोगों का बहुत तेजी के साथ समाजवादी पार्टी में रुझान पैदा हो रहा है ऐसे में अगली सरकार बनना तय है। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज दर्जनों की संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। शिव शंकर रावत शिवा के नेतृत्व में सुनील यादव अमित वर्मा सभाजीत वर्मा अनिल वर्मा विकास वर्मा अमित गुप्ता आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।श्री यादव ने बताया कि इस मौके पर समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव पद पर डा.देश दीपक वर्मा का मनोनयन किया गया, इसके अलावा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष पद पर सुजीत जयसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर पूर्व एमएलसी तिलकराम वर्मा जिला उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव पारसनाथ यादव पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग छोटे लाल यादव प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू आकिब खान अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष राशिद जमील शिक्षक शिक्षक सभा के जिला सचिव जगन्नाथ यादव अमर नाथ वर्मा राकेश कुमार दुर्गेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।