लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भू-माफियाओं ने किया कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा, लोग हुए अकोशित



सत्यबन्धु भारत

बीघापुर, उन्नाव। थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में उन्नाव-लालगंज हाइवे के किनारे स्थित कब्रिस्तान की बेशकीमती जमीन पर भूमाफिया ने जेसीबी से रातोंरात कब्रे खोदकर कब्जे की नियत से निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है।जब गैर सम्प्रदाय के लोगों ने इसका विरोध किया तो वह झगड़े को आमादा हो गए।आधा दर्जन लोगों ने थाने पहुंच कर शिकायत की है।उन्नाव -लालगंज हाइवे के किनारे विक्रमपुर गांव के गैर सम्प्रदाय के लोगों का कब्रिस्तान है।नफीस, रहीश, इस्लाम, महबूब, नसीम, मुनीफ़ ने बताया कि उक्त कब्रिस्तान में उनके पूर्वजों की कब्रे बनी हुई है ।जिस पर भूमाफिया ने अवैध कब्जा करने की नियत से रातोंरात 4 से 5 कब्रे खोदकर उसमे अपना अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सतीश गौतम ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली तहसील द्वारा नाप  कराई गई थी यदि ऐसी कोई बात होती तो तहसील द्वारा सूचित किया जाता।