लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अधिवक्ता के निधन पर बार एसोसिएशन में शोक की लहर



सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी

बीकापुर अयोध्या। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता जमुना प्रसाद यादव का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। अधिवक्ता के निधन की खबर के बाद बार एसोसिएशन में सन्नाटा पसर गया तथा शोक की लहर छा गई । वरिष्ठ अधिवक्ता जमुना प्रसाद यादव के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को बीकापुर तहसील में शोक सभा आयोजित कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया। अधिवक्ता संघ के निवर्तमान अध्यक्ष श्याम मनोहर पांडेय , महामंत्री सुरेंद्र पांडेय , अधिवक्ता केके मिश्रा , पुष्पेंद्र मिश्रा , सुशील पांडेय , महेश गौड़ , दिनेश कुमार पांडेय , राधेश्याम गौड़ , रवीशंकर श्रीवास्तव , बृजेश यादव , आबाद अहमद , मोहम्मद शोएब , लालमणि तिवारी , बृजेश तिवारी , अरुण कुमार मिश्रा , आलोक सिह ने दिवंगत अधिवक्ता की मृ त्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे अधिवक्ता समाज की अपूरणीय क्षति करार दिया।