लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जय भोले सेवा समिति द्वारा नेत्र शिविर का हुआ आयोजन



सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

शाहाबाद, हरदोई: कोतवाली क्षेत्र के संकटा देवी मंदिर में जय भोले सेवा समिति के द्वारा रविवार 29 अगस्त को सीतापुर आँख अस्पताल सीतापुर के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर संकटा देवी मंदिर में आयोजन हुआ जिसमे 60 मरीज़ो को देखा गया जिसमे 30 मरीज़ो को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सीतापुर शंकरा आई हॉस्पिटल भेजा गया। जिसमे सभी का निशुल्क ऑप्रेशन किया जाएगा।

जय भोले सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राठौर, जिला अध्यक्ष साधना शास्त्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिव्यता कुशवाहा, जिला सचिव नीतू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन सिंह, जिला उपाध्यक्ष विटानश्री, रेखा कुशवाहा, सुमन वर्मा, राजेंद्र कुमार, मदन सिंह राठौर, मयंक वर्मा, राम जी, शिव पूजन राठौर, जिसमे संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राठौर ने बताया की समाज सेवा से बड़ा किसी का धर्म नहीं होता लोगो को समाज सेवा के लिए गरीबो के हित मे जो हो सके उतनी समाज सेवा करनी चाहिए। जिसमे सीतापुर आंख अस्पताल के स्टाफ व आँख सर्जन, पैरामेडिकल स्टाफ आदि मौजूद रहे।