लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

स्वंत्रता दिवस पर ध्वजरोहण के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन



सत्यबन्धु भारत

कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरसैय्या घाट स्थित नगर निगम पार्क मे समाजसेवियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ध्वजरोहण किया गया। कार्यक्रम में आशीष महाकाल डांस ग्रुप ने अपने नृत्य के जरिये शिव की महिमा का वर्णन किया। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका दिल जीता । समाजसेवियों ने बच्चों को आजादी की वर्षगांठ की  खुशी मे बच्चों को बिस्कुट विरतण भी किया।  क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम के समापन के बाद आयोजकों के साथ राष्टगान गाया और वीर शहीदों को याद किया । इस दौरान समाजसेवी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हर भारतीय को भारतीय होने पर गर्व होना चाहिये और देश मे जवान,किसान और देश के कोने -कोने की  सफाई कर स्वच्छता का संदेश देने वाले सफ़ाई कर्मचारियों को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है और हमे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने आस -पास साफ -सफाई रखनी चाहिये व ईमानदारी से अपने कार्यों को गति देने की सोच रखनी चाहिये जिससे हमारी तरक्की के साथ-साथ देश भी आगे बढ़ सके। इस आज़ादी के जश्न मे आयोजक अनुराग अग्रवाल , सपा नेता अनूप हजारिया,पत्रकार मोहम्मद अदनान, अमन कुमार व अन्य सभी क्षेत्रवासी मौजूद रहें।