लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय चौहान का मुसाब अज़ीम के नेतृत्व में मसड़ा में जबरदस्त स्वागत



सत्यबन्धु भारत

अम्बेडकर नगर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान के तहत  भाजपा हटाओ देश बचाओ के नारे के साथ जनवादी क्रांति यात्रा पर निकले जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय चौहान का टांडा विधानसभा से पूर्व विधायक मरहूम अज़ीमुलहक़ पहलवान के सुपुत्र व युवा सपा नेता मुसाब अज़ीम के नेतृत्व में सैकड़ो समर्थकों के साथ ग्राम सभा मसड़ा में जोरदार स्वागत किया गया। वहीं युवा सपा नेता मुसाब अज़ीम के द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत डॉ संजय चौहान ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी व जनवादी पार्टी एक साथ मिलकर उत्तर प्रदेश से अहंकारी व निर्दई भाजपा सरकार को हटा कर अखिलेश यादव जी को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। स्वागत समारोह में मेढ़ी प्रधान हरिकेश यादव,कटयां गंजन प्रधान रामधनी गुप्ता, सदस्य जिला पंचायत सूर्या पासवान,महेंद्र यादव, आदित्य तिवारी प्रधान जमउपुर , तफ़्सीर अहमद, सदस्य जिला पंचायत रविन्द्र यादव,जिला उपाध्यक्ष फ़िरोज़ सिद्दीकी,रईस अंसारी, उत्तम चौधरी, गुलरेज, सतीरम राजभर, जंग बहादुर चौरसिया,मो वसीम खान, राज खान, संतोष कन्नौजिया,सौरभ उपध्याय,जगदीश यादव प्रधान, बाबूराम प्रधान, इज़हार प्रधान ,बलिकरन राजभर, प्रभात , जलाल, उरूज, अबू बकर सिद्दीक़ी, नदीम अख्तर, मो आसिम, मो अनस मेराज खान ,असलम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।