
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। जनपद शुक्लागंज में श्रावणमास के दूसरे सोमवार पर गंगा स्नान करने के लिये भी श्रद्धालुओं ने भारी संख्या पर भीड़ देखी गई। भीड़ अधिक होने के कारण खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही। घाटों पर आकर सुबह से लेकर दोपहर तक स्नान किया। इस दौरान घाट के किनारे बने बालू के शिव प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इसके अलावा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के प्राचीन शिवालयों मन्दिरों पर श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो गये। नगर व आसपास क्षेत्रो से श्रद्धालु ने गंगातट पर स्नान कर गंगा जल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुये भोर पहर से ही नगर के सभी घाटों पर पुलिस तैनात रही। इस दौरान इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने वोट में बैठ कर नगर के सभी घाटों का निरीक्षण किया और मातहतों को दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही राजमार्ग से दुर्गामन्दिर, पीपलेश्वर, महादेव मन्दिर, शिवमन्दिर, गांधीनगर नागेश्वर मन्दिर, महेश मार्ग शिव मन्दिर, बालू घाट आनन्देश्वर मन्दिर, गोपीनाथ पुरम भागेश्वर धाम मन्दिर, कंचन नगर, मिश्रा कालोनी शिव मन्दिर, देवारा में वर्षों पुराना श्री वीरभद्रेश्वर मन्दिर सहित विभिन्न मंदिरों व शिवालयों में श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये पूजा अर्चना की। जहां श्रद्धालुओ ने भगवान भोलेनाथ को दूघ, दही, घी, भांग, बेलपत्र, पुष्प आदि का अर्पण कर मनोकामना पूर्ण होने का वर मांगा। वहीं राजधानी मार्ग स्थित श्री दुर्गा मंदिर में भगवान भोले नाथ का श्रंगार कर आचार्यों द्वारा रूद्राभिषेक किया गया।
