लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जसप्रीत बुमराह ने अपने बेबाक ट्वीट से किया आलोचकों का मुंह बंद



सत्यबन्धु भारत 

न्यूज़ डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बीते कुछ समय से बुमराह खराब फॉर्म में चल रहे थे, जिसके कारण उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। भारतीय पेसर ने नॉटिंघम टेस्ट में 9 विकेट चटकाए और साथ ही भारत की पहली पारी में बल्ले से भी अहम रन बनाए।

जसप्रीत बुमराह ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में चार विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में पांच विकेट हौल हासिल किए। वहीं, बुमराह ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण 28 रनों का योगदान दिया। अब जसप्रीत बुमराह ने अपनी शानदार वापसी के बाद अपने आलोचकों का मुंह बंद करते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया है।

सोमवार को 27 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नॉटिंघम टेस्ट के दौरान की अपनी दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “अभी भी तुम्हारी जरूरत नहीं है।” उनके इस ट्वीट को देख कर लग रहा है कि बुमराह ने अपने आलोचकों को करार जवाब दिया है।