अन्य जिलों से मोटरसाइकिल चुराकर नंबर प्लेट बदलकर बेंचते थे चोर
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
मंझिला,हरदोई। मंझिला थाना प्रभारी सन्तोष तिवारी पुलिस बल के साथ सलेमपुर पुल पर रात्रि में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। उसी बीच बंजरिया पुल की तरफ से दो व्यक्ति रामरहीस पुत्र राजकुमार निवासी फतेहपुर गाजी व नत्थू पुत्र लल्लू निवासी ग्राम सलेमपुर मजरा पलिया देव थाना मंझिला हरदोई बाइक से आ रहे थे। सलेमपुर पुल पर चेकिंग को देखते ही दोनों व्यक्ति भागने लगे तभी बाइक फिसलने से गिर गए। गिरे दोनों व्यक्तियों से पूंछताछ की गई। पूंछतांछ में शक होने पर मोटरसाइकिल के नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबरों का मिलान करने पर अंतर पाया गया। तभी दोनों अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गई। पूंछताछ के दौरान चोरी की छःऔर बाइक होने की बात कही। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छः और मोटरसाइकिलें बरामद की है। वही दोनों आरोपियों को बाइकों समेत गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया की पकड़े गए दोनों अभियुक्त रामरहीस पुत्र राजकुमार व नत्थू पुत्र लल्लू थाना मंझिला क्षेत्र के रहने वाले है। काफी समय से बाइक चुराने का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया की अन्य जिलों से बाईकें चुराकर सहकारी गोदाम पर रखते थे और नंबर प्लेट बदलकर बेचने का काम करते थे। लॉकडाउन लगने की वजह से ग्राहक न मिलने पर बाईकों को गोदाम में छिपा रखा था। पुलिस उनकी निशानदेही पर चोरी की सभी सात बाईकों के साथ दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी बाईकों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
