लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

चेकिंग अभियान के दौरान कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहे लगभग आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा



सत्यबन्धु भारत

बीघापुर ,उन्नाव। बीघापुर विद्युत उपखण्ड के अंतर्गत अवर अभियंता के नेतृत्व में चलाये गए  चेकिंग अभियान के दौरान कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहे लगभग आधा दर्जन लोगों पर उन्नाव के एन्टी पॉवर थेफ्ट थाने में विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया है ।
बीघापुर विद्युत उप केंद्र में तैनात अवर अभियंता अनिरुद्ध सिंह, तकनीशियन संजय  व मनीष  ने एंटी पावर थेफ्ट पुलिस थाने में दी गई तहरीर में बताया कि तकिया में रेलवे लाइन के पीछे रामलखन पुत्र मनोहर के निर्माणाधीन मकान में विद्युत चोरी पकड़ी गई।धानीखेड़ा में जगदेव सिंह पुत्र संत बक्स के घर मे कटिया लगी पाई गई।पाही हरदो के नंदू पुत्र सर्वेश , भैरमपुर के सूर्यभान पुत्र जोधा प्रसाद व रज्जन पुत्र शिवरतन को उनकी दुकानों में विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। अवर अभियंता ने बताया कि विद्युत चोरी करने वालों के  विरुद्ध एन्टी पावर थेफ्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।