लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अज्ञात चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

 ग्राम सहादत नगर में शनिवार की रात चोरों ने दिया बड़ी घटना को अंजाम




सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार

पिहानी,हरदोई। ग्राम सहादत नगर में शनिवार देर  रात अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ अपने साथ सोने के जेवरात समेत नकदी लेकर फरार हो गए। मकान मालिक नवलेश दीक्षित उर्फ छुन्नी ने बताया की सुबह जब वह छत से उतरकर नीचे आए और कमरे का ताला खोला तो देखा पीछे की खिड़की टूटी पड़ी थी और सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी में रखे सोने व चांदी के सारे जेवरात गायब थे। बताया शनिवार की रात सभी लोग पूरे परिवार सहित खाना खाने के बाद छत पर जाकर सो गए थे।पत्नी सरिता का चोरी हो जाने से रो रो कर बुरा हाल है।सरिता का कहना है अब  कुछ नहीं बचा हमारे जिंदगी भर की मेहनत की कमाई पल भर में चोरों ने उड़ा दी।पीड़ित के परिवार में चार पुत्री व तीन पुत्र है। बड़ी पुत्री का तीन माह पूर्व विवाह किया था। चोरों ने 6 अंगूठी,6 जोड़ी  पायल, तीन सोने के ओम ,एक जोड़ी खंडुवा ,एक मंगल सूत्र, एक जोड़ी झाले ,अस्सी हजार रुपए नकद ले गए सूचना पर क्षेत्राधिकारी हरियावा  शिवराम कुशवाहा, कोतवाल महेश चंद, शहादत नगर चौकी इंचार्ज राजेश सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।