
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बारिपुर में कोचिंग पढ़ कर घर जा रहे छात्र के अपहरण का मामला जांच में झूँठा निकला पुलिस का कहना है कि उसके साथ लूट हुई है और लुटेरे की धमकी के बाद छात्र अपनी साईकल बेचकर देहली चला गया था वह वापस आ गया है। ग्राम बारिपुर निवासी रामकिशोर ने बताया उसका बेटा सौरभ अतरौली में आईटीआई का छात्र है तथा ग्राम उधरनपुर में अंग्रेजी की कोचिंग पढ़ने प्रतिदिन आता जाता है सोमवार को कोचिंग पढ़ कर साइकिल से वापस जा रहा था रास्ते में उसे गांव का रंजीत उर्फ लाला मिल गया और उसकी साइकिल पर बैठकर चला गया गांव से थोड़ा पहले पहुंचने पर लाला ने युवक को एक गन्ने के खेत में ले जाकर बंधक बना लिया और उसका मोबाइल छीन लिया। और धमकी दी यदि घर पर वताया तो जान से मार देंगे। इस संबंध में सौरभ के बाबा द्वारा कोतवाली में लाला के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसे पुलिस ने लूट में तरमीम कर दिया है। इस संबंध में हल्के के दरोगा धर्मेंद्र सिंह चंदेल ने वताया रंजीत से पूछ तांछ की जा रही है।
