लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एक्शन मोड में आया रेलवे



सत्यबन्धु भारत

अयोध्या : राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के दौरे को लेकर रेल महकमा एक्शन मोड में आ गया है। राष्ट्रपति के आगमन की तिथि तय होने के बाद तैयारियों में काफी तेजी आ गई है। बुधवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक वीके पांडेय ने फैजाबाद और अयोध्या जंक्शन का निरीक्षण किया। दोनों रेलवे स्टेशनों पर चले रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों के बारे में एडीआरएम ने विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि 16 अगस्त से पहले हर छोटी-बड़ी कमी को दूर कर लिया जाए। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का इसी दिन आगमन प्रस्तावित है। इसलिए हर अनुभाग के जिम्मेदार अपनी-अपनी तैयारियों को पुख्ता कर लें। अन्यथा कमियां मिलने पर दंड भुगतने के लिए तैयार रहें।आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रपति प्रेसीडेंशियल ट्रेन से रामनगरी पहुंचेंगे। वह विशेष से ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या जंक्शन आएंगे। उनके आगमन से पहले रेलवे दोनों स्टेशनों को संवारने में लगा है। अधिकारियों का भी भ्रमण लगातार चल रहा है। गत दिनों उत्तर रेलवे की वित्तीय सलाहकार तनु चंद्रा ने अयोध्या जंक्शन का निरीक्षण किया। इसके चंद दिन बाद एडीआरएम यहां पहुंचे। गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक एसके सपरा का दौरा प्रस्तावित है। मंगलवार को जिलाधिकारी अनुज झा एवं एसएसपी शैलेश पांडेय ने राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर अयोध्या जंक्शन का भ्रमण किया था। एडीआरएम ने दोनों स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। सफाई, प्रकाश, जल निकासी, ट्रैक सहित निर्माण से जुड़े कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।

इस तरह राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के दौरे को लेकर रेल महकमा एक्शन मोड में आ गया है। राष्ट्रपति के आगमन की तिथि तय होने के बाद तैयारियों में काफी तेजी आ गई है।