लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ट्रक व बाइक की टक्कर के बाद ट्रक में लगी भीषण आग,युवक की हुई दर्दनाक मौत



सत्यबन्धु भारत

माधौगंज हरदोई। मधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शेखनपुर के निकट ट्रक व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद मूंगफली के छिलके से भरे ट्रक में लगी भीषण आग। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माधौगंज थाना क्षेत्र के पटियन पुरवा मजरा खंदेरिया खजहान पुर निवासी रामनिवास उर्फ राजा बाबू (21) वर्ष पुत्र सुरेंद्र अपने चचेरे भाई आदर्श (18) पुत्र लाल बहादुर के साथ बाइक से गांव जा रहा था। बिल्हौर कटरा हाईवे मार्ग पर शेखनपुर गांव के निकट सामने से आ रहे मूंगफली के छिलके से लदे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से  ट्रक व बाइक में आग लग गई। आग से जलकर रामविलास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आदर्श घायल हो गया। जिसे आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वही बाइक पर सवार आदर्श ने बताया कि वह हरदोई से अपने गांव जा रहा था। तभी अचानक दुर्घटना हो गई। और वह बाल-बाल बच गया। मृतक रामनिवास तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुख्य मार्ग पर आग लगने के कारण वाहनों में के दोनों और लंबी लंबी कतारें लग गई थी। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हादसे में जले ट्रक को मार्ग से हटवाया। साथ ही दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन शुरू करवाया