लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गांवों में स्वच्छता नदारद,सड़कों पर बह रही गंदगी,ग्रामीण परेशान



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शासन के लाख प्रयास के बाबजूद गांवों में स्वच्छता का असर दिखाई नही दे रहा है। साफ-सफाई के अभाव में गलियों में गंदा पानी बह रहा है। ऐसे में ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गांवों में सफाई नहीं होने से गंदगी के ढेर लग गए हैं। नालियों के किनारे लंबी-लंबी घास घास जम आई है। 

मामला हरदोई जनपद के ब्लॉक शाहाबाद की ग्राम पंचायत शाहाबाद देहात का है। गांवों की साफ-सफाई के लिए सरकार द्वारा नियुक्त सफाई कर्मचारी ग्राम प्रधान के घर का काम-काज व घर की साफ-सफाई ही करता रहता है। ग्राम पंचायत के मजरा शफीपुर व जमालपुर में नालियों में जमा गंदा पानी रास्तों में बह रहा है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सफाईकर्मी की मनमानी के चलते ग्रामीण गंदगी में रहने को मजबूर हैं।प्रदेश सरकार गांवों को साफ सुथरा रखने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों को साफ सुथरा बनाने के लिए लोगों को जागरुक कर रही है, लेकिन प्रधान की मनमानी के चलते तमाम कोशिशें नाकाम हो रही हैं। गांवों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। नालियों में गन्दा पानी जमा हो रहा है। गंदगी की वजह से खतरनाक बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। ब्लॉक प्रशासन व ग्राम पंचायत सचिव नितांत रस्तोगी की सुस्ती के चलते सफाई कर्मचारी के हौसले बुलंद है। मजबूरी में ग्रामीण अपने हांथों से नालियों की सफाई कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामवासियों में जिम्मेदारों के प्रति गुस्सा भरा हुआ है।