पीड़ित ने घटना की पुलिस को दी तहरीर

सत्यबन्धु भारत।जोतेश अवस्थी
टड़ियावां,हरदोई। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बा टड़ियावां में परचून के खोखे से सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित बशीर पुत्र पीर बख्श निवासी टड़ियावां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कस्बे में स्थित पशु चिकित्सालय के पास उसका परचून का खोखा रखा हुआ है। जिससे वह अपनी जीविका चलाता है। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा पीछे से खोखा तोड़कर सामान चोरी कर लिया।पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर बिधिक कार्यवाही करने की फरियाद की।
