रविवार को स्टे्प्स फाउंडेशन लखनऊ द्वारा गायत्री जयंती के पावन पर्व पर गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रतिपादित *प्रज्ञा योग* को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया । इस अभियान की थीम हैं - *"घर घर पहुंचे प्रज्ञायोग , देश अपना बने निरोग"। इस क्रम में प्रज्ञा अभियान के योग - व्यायाम का शुभारंभ भी कर दिया गया। ज्ञात हो , यह अभियान प्रत्येक रविवार ; आगामी 1 वर्ष तक चलेगा। "घर घर पहुंचे प्रज्ञायोग, देश अपना बने निरोग" प्रज्ञायोग की उपयोगिता को देखते हुए हमारी संस्था स्टे्प्स फाउंडेशन लखनऊ द्वारा भी इस अभियान में भागीदारी की जा रही है| हमारा यह अभियान आगामी 1 वर्ष अर्थात 21 जून 2022 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा। अभी तक हमारी संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को प्रज्ञा अभियान के योगा - व्यायाम का सफल आयोजन किया गया है ।भविष्य मे भी हम सफल आयोजनों के प्रति कृत संकल्पित है। आप सभी के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, इस अभियान से जुड़कर आप सभी इसका लाभ उठा सकते हैं और इस अभियान को आगे बढ़ाने में हमारा सहयोग भी कर सकते हैं। कोविड़19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए आप सभी अपनी - अपनी कॉलोनी, मोहल्ले ,सोसाइटी, पार्कों आदि में कैंप लगाकर इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

