हल्का बदलने के बाद में पुलिस आरक्षी लकड़कट्टों को दे रहा बढ़ावा

सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही पर्यावरण संरक्षण को बनाए रखने के लिए प्रति वर्ष करोड़ों की संख्या में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा पौधे लगवाकर वृक्षारोपण महोत्सव मनाकर पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने का काम करते हो। लेकिन अधिकारी व कर्मचारी अपनी खाऊ कमाऊ आदत्त के कारण लकड़ी कटान माफियाओं से अच्छी खासी रकम लेकर बिना कोई वन विभाग से परमिशन के हरे भरे पौधों पर आरा चलवा दे देते हैं। जिससे पर्यावरण संरक्षण में गिरावट आती ही है और राजस्व को भी नुकसान पहुँचता हैं।
ताजा मामला यहां जनपद हरदोई के थाना टड़ियावां क्षेत्र का हैं, जहां स्थानीय जिम्मेदारों की शह पर लकड़ कट्टों के द्वारा हरे भरे पौधों पर आरा चलाया जा रहा है। थाना क्षेत्र के गाँव कुआँ माऊ सेमरौली में बीते शुक्रवार की रात लकड़ कट्टों के द्वारा हजारों की कीमत के छायादार चांदी के सात पेड़ों पर आरा चला दिया गया।
वही पड़ोस के गाँव जयराजपुर में शनिवार की सुबह ग्राम पंचायत की जमीन पर खड़े आम के पेड़ों पर लकड़ कट्टों द्वारा आरा चलाया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर सदर एसडीएम,क्षेत्रीय लेखपाल, वन दरोगा ब्रजराज वर्मा ने घटना पर पहुँचकर पेड़ कटान बन्द कराया व एसडीएम दीक्षा जैन ने ग्राम प्रधान को केवल सूखे पेड़ कटवाने हेतु नीलामी के बाद कटवाने की हिदायत दी।
एक सप्ताह पूर्व पुलिस आरक्षी सचिन गुप्ता व वन विभाग की शह पर थाना क्षेत्र के गाँव फत्तेपुर,सखौरा,गगई जयराजपुर में आम,जामुन,शीशम,कटहल,सागौन,चांदी आदि के पेड़ों पर बिना कोई परमिशन के आरा चला दिया गया।
हल्का बदल गया फिर भी आरक्षी सचिन गुप्ता लकड़ी कटान माफियाओं को दे रहें संरक्षण --
आपको बताते चलें कि थाना क्षेत्र के हल्का नम्बर तीन में काफी समय से तैनात रहे कांस्टेबल सचिन गुप्ता का उनकी खाऊ कमाऊ कार्यशैली के चलते वर्तमान समय मे हल्का नम्बर एक ट्रांसफर हो गया है।जिसके बाद भी उक्त कांस्टेबल सचिन गुप्ता आज भी हल्का नम्बर तीन में लकड़ कट्टों को संरक्षण दे रहे हैं।
