लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

"रेंगती आवाज़ें” कहानी संग्रह का हुआ भव्य लोकार्पण



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ : सद्भावना समिति एवं ड्रीम मेंगोज के संयुक्त तत्वाधान में साहित्यकार श्री राजीव यादव के प्रथम कहानी संग्रह "रेंगती आवाज़ें” का विमोचन गोमती नगर के शिरोज़ हैंगआउट कैफे में सम्पन्न हुआ। साहित्यकार राजीव यादव वर्तमान में यूनियन बैंक में सहायक प्रबन्धक के पद पर सेवारत हैं। साथ ही वह साहित्य एवं संगीत जगत में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ भातखंडे से आए कलाकारों द्वारा राम भजन के गायन से हुआ। 
पुस्तक का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ के अपर जिलाधिकारी श्री विश्व भूषण मिश्रा, नवाब श्री मसूद अब्दुल्ला, अखिलेश निगम अखिल (आई॰पी॰एस॰), पं० रामेश्वर मिश्र, एस॰ए॰शुक्ला सहायक महाप्रबंधक यूनियन बैंक, मुकेश बहादुर सिंह, इतिश्री मिश्रा व सद्भावना समिति की अध्यक्षा अपर्णा मिश्रा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पं० रामेश्वर मिश्र ने रेंगती आवाज़ें कहानी संग्रह को बहुत ही संवेदनशील एवं मर्मस्पर्शी बताया। 
लोकार्पण में उपस्थित आईपीएस अधिकारी एवं साहित्यकार अखिलेश निगम अखिल ने कहा कि रेंगती आवाज़ें कहानी संग्रह भावनात्मक, कल्पनात्मक एवं आधुनिकता का संगम है। 
कार्यक्रम में उपस्थित सहायक महाप्रबंधक एस॰ए॰शुक्ला ने कहा कि रेंगती आवाज़ें  की कहानियां सीधा दिल के दरवाजे को खटखटाती हैं। 
सद्भावना समिति की अध्यक्षा अपर्णा मिश्रा जी ने कहा कि रेंगती आवाज़ें ऐसा कहानी संग्रह है जो मानवीय भावनाओं का चित्र और चरित्र बहुत ही सरल शब्दों में प्रस्तुत करता है। इसकी भाषा बहुत ही आसान है। 
कार्यक्रम में शिरोज़ हैंगआउट कैफे की एसिड सर्वाइवर युवतियों ने कार्यक्रम में अपना विशेष सहयोग दिया तथा जिंदगी में जिंदादिली से कैसे जिया जाता है इस विषय में अपने विचार व्यक्त करके उपस्थित अतिथियों को अवगत कराया। 
लोकार्पण के बाद सभी उपस्थित अतिथियों को पौधे देकर सद्भावना समिति की अध्यक्षा अपर्णा मिश्रा एवं साहित्यकार राजीव यादव द्वारा स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की अन्य जानी-मानी विभूतियों में अक्षत थापा, सलोनी केसरवानी, आदित्य वर्मा, प्रफुल्ल त्रिपाठी, अभय सिंह आदि लोग उपस्थित थे।