लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गंगा एक्सप्रेस वे में डीयम व राजस्व विभाग अधिकारियों ने की नक्शा व मुआयना मे अंतर की जांच



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। सदर तहसील के गांव ओरहर मे सोमवार गंगा एक्सप्रेसवे की नापी गयी भूमि मे महज 18किसानो की ही रजिस्ट्री  होने पर डी एम सहित राजस्व विभाग के अधिकारी गांव पहुंच कर जाँच पड़ताल की l सदर तहसील के गांव ओरहर मे 318किसानो की गाटा संख्या 310 गंगा एक्सप्रेसवे के लिए चिन्हित की गयी थी l अधिकांश किसानो की जमीन मे नक्शा व मुआयना मे अंतर पाए जाने पर राजस्व विभाग के अधिकारियो ने किसानो की चिन्हित जमीन की गाटा संख्या 310 को दुरुस्त करवाकर महज अब तक 18किसानो की ही रजिस्ट्री हो सकी l जिस पर डी एम रविंद्र कुमार सोमवार राजस्व विभाग के अधिकारियो के साथ गांव पहुंच कर किसानो से रजिस्ट्री का काम सुस्त पाने के बारे मे जानकारी जुटाया l जिस पर किसानो ने बताया गंगा एक्सप्रेसवे मे चिन्हित जमीन के कागजात सम्बंधित राजस्व विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है l डी एम ने मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियो से एक सप्ताह के अंदर रजिस्ट्री मे तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए l साथ ही विवादित भूमि का शीघ्र निपटारा कराकर वंचित किसानो की रजिस्ट्री कराना सुनश्चित करे l इस दौरान तहसीलदार, एस डी एम सदर सत्यप्रिय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे l