
सत्यबन्धु भारत। राहुल कुमार
शाहाबाद/टोडरपुर,हरदोई। अन्न महोसव पर शाहाबाद व टोडरपुर में सरकारी राशन दुकाने फूल-मालाओं से सजी दिखी। गरीबों को नि:शुल्क राशन व राशन ले जाने के लिए बैग वितरित किये गए। बहीं प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया। ब्लॉक टोडरपुर की ग्राम पंचायत जलालपुर के हसनापुर दीवानी में राशन की दुकानों पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न महोत्सव आयोजित किया गया। अफसरों को सरकार की इस योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के आदेश दिए गये है। सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर राजवीर यादव की सरकारी दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब अन्न् योजना ग्राम हुसेनापुर मजरा बड़ा ताल के प्रधान राजू ने कहा कि सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को सरकार के माध्यम से तैयार किए गए बैग में नि:शुल्क राशन वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन को राशन की दुकानों पर लाभार्थियों को सुनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विभागीय अधिकारियों के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने अपने क्षेत्र में उपस्थित होकर कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक संपन्न कराया गया। कोटे की दुकानों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। दुकानों पर बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिली। पंचायत भवन में कोटेदार राजवीर यादव ने बताया कि सरकार के मनशा के अनुकूल फ्री राशन वितरित किया जा रहा है।
