लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सुरक्षा के लिए सावधानी बरतें सर्राफा व्यवसायी



सत्यबन्धु भारत

पिहानी, हरदोई। कोतवाली पिहानी  में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सर्राफा व्यवसायियों की  गोष्ठी हुई। एडिशनल एसपी कपिल देव ने सर्राफा व्यवसाईयो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एडिशनल एसपी कपिल देव ने सराफा व्यवसायी दुकान पर आने वाले संदिग्ध लोगों और दुकान के आसपास काफी देर तक भ्रमण करने वाले अपरिचित लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

सर्राफा व्यवसायी दुकान बंद करने के बाद गहने और नकदी लेकर न चलें। बल्कि दिन में उसका स्थानांतरण सुरक्षित स्थान पर कर दें। संदिग्ध मालूम होने पर गहने आदि न खरीदें न ही रेहन पर रखें। घर आते जाते समय रात में यदि ऐसा लगे कि कोई पीछा कर रहा है तो तत्काल किसी सुरक्षित या भीड़ भाड़ स्थानों पर रुक जाएं और इसकी जानकारी पुलिस को दें। कहा कि घटना की सूचना  एसपी, एएसपी, सीओ और एसओ या दारोगा स्तर के पुलिसकर्मी को दें, ताकि त्वरित गति से पुलिस मौके पर पहुंच सके। खास तौर गहने बेचने वाली महिलाओं से भी सावधान रहें। क्योंकि इससे खतरा हो सकता हो। कोतवाल महेश चंद्र ने  त्यौहारों पर सर्तकता की सलाह दी।इस दौरान उन्होंने आग्रह किया कि कहीं भी अज्ञात व्यक्ति दिखने पर उसकी सूचना पुलिस को दें। वहीं व्यापारियों ने चौराहे पर त्यौहारी सीजन में शाम से पुलिस गश्त बढाये जाने की मांग की। जिस पर इंस्पेक्टर ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर कटरा बाजार , बन्दर पार्क, बस स्टॉप तथा सर्राफा बाजार पर पहले से ही सब इंस्पैक्टर साथ कॉस्टेबल की तैनाती है। बदमाशों की आमद रोकने के लिए सघन वाहन चैकिंग की जा रही है।इस मौके पर सराफा व्यवसायी भी पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कड़ी निगरानी की मांग की। इस मौके पर राज किशोर सिंह, मनोज रस्तोगी, बसंत रस्तोगी,  दीपक रस्तोगी,रामसहाय, पकंज रस्तोगी आदि सर्राफा व्यवसाई मौजूद रहे।